Showing posts with label Poem. Show all posts
Showing posts with label Poem. Show all posts

जिंदगी....




जिंदगी के आईने बहुत से हैं 
आप ठीक से देखो तो इसके मायने बहुत से हैं 

जिंदगी की  पहेलियाँ तो कई हैं ही 
जिंदगी के अफ़साने भी बहुत से हैं 


जिंदगी के हर मोड़ पे कई ठिकाने मिलेंगे
हर ठिकानों पे रुकने को आशियाने मिलेंगे 


जिंदगी के इन्ही किसी आशियानों में अपना भी कोई आशियाना छिपा होगा 
इन्ही किसी आशियानों में अपना भी कोई फ़साना छिपा होगा 


अब बस देखना तो यही है कि उन फ़सानों में तराना कैसा बुनेगा
उम्मीद तो यही है कि वो तराना सुहाना ही बुनेगा


कहते हैं जिंदगी जिंदादिली का ही दूसरा नाम है 
कहते हैं जिंदगी में अपनी मुसीबतों पे भी हसना जिसने सीख लिया उसने जीना सीख लिया 


और जिंदगी के हर पल ख़ुशी नहीं तो क्या 
जिंदगी के हर पल दुःख भी तो नहीं
और फिर जिंदगी सुख-दुःख कि चलती फिरती गाडी का ही तो दूसरा नाम है 


जिंदगी इक पहेली तो है ही 
जिंदगी इक सुहाना सफ़र भी है 


पर क्यूँ ना हम पहेलियों को सुलझाना छोड़ें और जिंदगी जीना सीखें 
खुद भी हसें और दूसरो को भी हसाना सीखें  


क्यूँ कि जिंदगी जीना आ गया तो फिर 
जिंदगी इक पहेली ना होके इक सुहाना सफ़र बन जायेगा 


और फिर जिंदगी इक सुहाने सफ़र का ही तो दूसरा नाम है .....

तुमको सोचा तो ये ख्याल आया....


तुमको सोचा तो ये  ख्याल आया....... 
तुमको देखा तो ये ख्याल आया

तुम्हें क्यूँ ना पाया ये ख्याल आया.....
तुम्हें ना पाने का फिर मलाल आया

कुदरत ने जो नायाब बनाया उसपे नाज़ आया....
उस नायाब को पाने का फिर ख्वाब  आया

तुमको सोचा तो ये ख्याल आया....
मन में सोचा तो ये सवाल आया

क्यूँ कुछ ख्वाब, ख्वाब ही रह जाते....
रेत  के घरोंदे की तरह ढह जाते

क्यूँ  कुछ सपने बस सपने ही रह जाते....
आँखें खुलते ही हकीक़त की याद दिलाते

तुमको सोचा तो ये ख्याल आया....

कि बातें कुछ तुम्हारी बस दिल में घर कर जाती...
रह-रह के तुम्हारी याद दिला जाती

यादें तुम्हारी पल-पल मुझे सताती....
इक पल मिलने को उकसाती

पर फिर मन में वही ख्याल आता है...
तुम्हें ना पाने का मलाल आता है

लेकिन दिल में इक आस अभी भी है...
तुमसे मिलने कि प्यास अभी भी है

ख्वाब कैसे भी हों...
उनको पाने कि चाह अभी भी है

सपने कैसे भी हों...
उनके हकीकत में बदलने कि आस अभी भी है

तुमको सोचा तो ये  ख्याल आया.......
तुमको देखा तो ये ख्याल आया
*・゜゚・*:....:*'(**)'*:.. ..:*・゜゚・*


*dedicated to someone special
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...